कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जिला युवा सम्मेलन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। लोकतंत्र के इस महापर्व में नेहरु युवा केन्द्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जिला युवा सम्मेलन के माध्यम से मतदाता जागरूकता एवं कोविड-19 के प्रति युवाओं को संबोधित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओम प्रकाश राय ने कहा कि जिलाधिकारी एमपी सिंह के प्रयास से 257000 नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किये थे, जिसमे प्रदेश में गाजीपुर सबसे ऊपर है। पूर्व में एक हजार पुरुषों पर 832 महिला मतदाता थे। वर्तमान में मतदाताओं की संख्या 1000 पुरुषों पर महिलाएं 872 हो गई हैं। यह प्रयास सफल रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। आरसेटी के निदेशक विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि गाजीपुर की यही पुकार मतदान सत्तर प्रतिशत के हो पार। जिला युवा अधिकारी कपिल देव राम ने कहा कि जिला युवा सम्मेलन के माध्यम से राष्ट्रीय पर्व में युवाओं की भागीदारी अवश्य सुनिश्चित होनी चाहिए। युवा सम्मेलन में विभिन्न विकास खंडों के नेहरू युवा मंडल के पदाधिकारी, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक उपस्थित रहे। इस अवसर पर सुभाष चन्द्र प्रसाद, मनीष श्रीवास्तव प्रशिक्षक, रामाधार यादव प्रशिक्षक, पारस नाथ यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अंगद यादव ने किया।

Leave a Comment