प्रधान द्वारा नाली निर्माण में कर्मचारियों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर के मनिहारी ब्लॉक अंतर्गत खतीबपुर ग्राम सभा में शादियाबाद से नंदगंज मार्ग पर नाली निर्माण का कार्य हो रहा है जो कि वीरेंद्र सिंह उर्फ बलिंदर प्रधान द्वारा कार्य में अनियमितता बरती जा रही है जेसीबी मशीन से नाली का गड्ढ़ा खुदवाया गया वही भस्सि तीन नंबर ईट से नाली निर्माण का कार्य चल रहा है अधीनस्थ कर्मचारियों से बात की गई थी उन्होंने बताया कि शासन द्वारा नाली निर्माण का कार्य मनरेगा के तहत कराया जाना है उसमें एक नंबरी ईट व लाल बालू का प्रयोग किया जाएगा जब इस विषय पर वीडियो मनिहारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गुणवत्ता का ध्यान देते हुए नाली निर्माण का कार्य लाल बालू व एक नंबर ईट से कराया जाना हैं जिसका भुगतान शासन से एक नंबर का ही होता है अगर ऐसा नहीं होता है तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Comment