विकास कार्यों को पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है विस सूत्री का गठन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – झारखण्ड

केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट

केतार
प्रखण्ड कार्यालय के सभागार कक्ष में विस सूत्री का पहला बैठक विस सूत्री अध्यक्ष संजय सिंह के अध्यक्षता में सचिव प्रखण्ड विकाश पदाधिकारी मुकेश मछुआ के नेतृत्व में की गई!
विस सदस्य नागेन्द्र ठाकुर ने कहा कि मुख्य मंत्री के द्वारा क्षेत्र के गरीब गुरबों तक सरकार द्वारा विकास कार्यों को पहुंचाने के उद्देश्य से विस सूत्री का गठन किया है! वहीं परसोडीह में मनरेगा के तहत बने खेल का नवनिर्मित ड्रेसिंग रूम एवं शौचालय भवन का राशि भुगतान की प्रस्ताव रखा!
विस सदस्य नेहालचंद्र यादव ने कल्याण विभाग से st sc के तहत गाय बकरी सेड का स्वीकृति देने का प्रताव रखा!
विस सदस्य छोटन सिंह ने स्वास्थ्य विभाग से नवनिर्मित भवन में चिकित्सक बहाल करने एवं नवनिर्मित कस्तूरबा विद्यालय में शिक्षा बहाल करने की मांग की! आवास विवाद पर अंचलाधिकारी मेघन मेहता ने कहा कि जमीन जांच करने के बाद हीं आवास निर्माण कार्य का स्वीकृति दिया जायेगा!
विस अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि केतार प्रखण्ड अंतर्गत सभी सात पंचायतों में जांच कर वैसे गरीब बेसहारा जो आवास, पेंसन से वंचित रह चुके हैं उनके तक पहुंचाने की प्रस्ताव रखा!
वहीं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जल्द हीं सभी प्रस्ताव को पारित कर क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य को बढ़ाया जायेगा एवं सभा की समाप्ति की गई
मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुआ,अंचलाधिकारी मेघन मेहता, सांसद प्रतिनिधि त्रिपुरारी सिंह, विस अध्यक्ष संजय सिंह, उपाध्यक्ष सुशील पाठक, छोटन सिंह विधायक प्रतिनिधि विक्रमा सिंह,डॉक्टर निशक निश्रम, बिजली विभाग जेई महादेव महतो, शिक्षा विभाग के बिओ राकेश कुमार सिंह,नेहालचन्द्र यादव, सहित अन्य सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे!

Leave a Comment