जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल ने लहूलुहान युवक को अपनी गाड़ी में बैठा, अस्पताल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए हादसे के शिकार लहूलुहान युवक को अपनी गाड़ी में बैठा कर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पंकज सिंह चंचल ने बताया कि जनसंपर्क के लिए जाते समय सैदपुर बेलहरी मार्ग पर एक बाइक सवार युवक एक्सीडेंट के बाद लहूलुहान हालत में सड़क पर झटपटाता मिला। उसकी हालत गंभीर देखते हुए बिना एंबुलेंस का इंतजार किए मैंने अपनी कार में उसे बैठा कर सैदपुर स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों द्वारा तत्काल उसका इलाज शुरू कर दिया गया। अब वह खतरे से बाहर है। वही घायल के परिजनों ने पंकज सिंह चंचल के सहयोग पर आभार जताया। बताया जा रहा है कि युवक बाइक से घर वापस आ रहा था तभी किसी दूसरी बाइक के गलत टर्निंग की वजह से अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया। हादसे में उसे गंभीर चोटें आई।

Leave a Comment