भारत विकास परिषद शाखा 2022- 23 के लिए पदाधिकारियों का चयन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर । भारत विकास परिषद शाखा गाजीपुर का 2022- 23 के लिए पदाधिकारियों का चयन जौनपुर से आए प्रान्तीय पर्यवेक्षक अतुल कुमार जायसवाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से अनिल कुमार उपाध्याय को अध्यक्ष पद हेतु , सुखविलास जी को सचिव पद हेतु एवं जयप्रकाश लाल श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष पद हेतु मनोनीत किया गया । महिला संयोजिका के रूप में श्रीमती निरुपमा उपाध्याय का चयन हुआ। इस अवसर पर रामव्यास तिवारी, संजय कुमार, सुशील कुमार, आनंद अग्रवाल, एच एन एस यादव, प्रशांत जयसवाल, प्रमोद कुमार राय, श्रीकांत तिवारी, रविशंकर सिंह पप्पू ,सुजीत कुमार वर्मा, दयाशंकर तिवारी, प्रेम कुमार सिंह, उग्रसेन सिंह ,विजय कुमार वर्मा , अरुण आजाद ,दयाशंकर तिवारी, प्रभु नारायण यादव, जयप्रकाश कसौधन ,शिवकुमार जी, राजेश कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक तिवारी ,अभिषेक बरनवाल, सुभाष चंद्र गुप्ता, सूर्य प्रकाश राय, अरविंद कुमार राय, अनुपम आनंद आदि उपस्थित रहे। ज्ञातव्य हो कि इससे पूर्व भी  भारत विकास परिषद की  यही  टीम कार्य कर रही थी।कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष अनिल कुमार उपाध्याय ने प्रांत से आए अतुल कुमार जायसवाल एवं सभी सदस्यों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment