सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी जै किशन साहू ,शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर काम करने का प्रयास करूंगा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

ग़ाज़ीपुर समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी जै किशन साहू ने बड़हरा,बिहिया,दवोपुर,नैसारे,देवसिहा, रामपुर बन्तराऔर नन्दगंज में आयोजित नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने अपने लिए सहयोग एवं समर्थन देने की अपील किया और कहा कि यदि आपका सहयोग और समर्थन मिला तो सेवक के रूप में आपका यह सेवक‌ आपकी सेवा में हर वक्त हाजिर रहने का काम करेगा और शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर काम करने का प्रयास करूंगा ‌।‌उन्होंने कहा कि यह चुनाव साधारण नहीं है । बल्कि हम सब के लिए चुनौती है । यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का हैं । उन्होंने कहा कि देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप, लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय की रक्षा और गरीबों की तकलीफों का अंत करने के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार बनना जरूरी है । उन्होंने कहा कि भाजपा ने छात्र, नौजवान, व्यापारी,बेरोजगार सबको छलने का काम किया है ।वह झूठ का व्यापार करती है । वह लगातार जनता के सामने झूठ परोसती रही है । उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा के झूठ और फरेब से सावधान रहने की जरूरत है । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने लगातार महंगाई बढ़ाने का काम किया है जिसकी वजह से गरीब खुन के आंसू रो रहा है ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से शिवशंकर यादव,सत्या यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव,रामवचन यादव,गोपाल यादव, उपेन्द्र यादव, नगीना यादव, सुशील जायसवाल, राजेश यादव,विजय शंकर यादव,राम ज्ञान यादव,भरत यादव, सिंहासन यादव , परशुराम बिंद,सुरज राम बागी,प्रभुनाथ राम आदि उपस्थित थे । संचालन सदर विधानसभा के महासचिव रमेश यादव ने किया ।

Leave a Comment