भाजपा की चुनावी सभा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्बोधित,मनोज सिन्हा जी के रूप में गाजीपुर ने एक ऐसा रत्न

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। शहर के पुलिस लाइन के पास स्थित आरटीआई मैदान में भाजपा की चुनावी सभा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्बोधित किया। इस मौके उन्होंने भारत माता की जय… हम रउआ सब लोग के प्रणाम करत बानी से अपना सम्बोधन शुरु करते हुए कहा कि साथियों यह धरती शौर्य, पराक्रम और वीरों की धरती है।
गाजीपुर के बेटे परमवीर चक्र विजेता शहीद अब्दुल हमीद ने दिखा दिया था कि देश पर संकट हो तो गाजीपुर के लोग क्या नहीं कर सकते है। पीएम मोदी पूर्व सांसद और वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा का नाम लेते हुए कहा कि मनोज सिन्हा जी के रूप में गाजीपुर ने एक ऐसा रत्न दिया है, जो देश की मुकुट मणी जम्मू-कश्मीर को संभाल रहे हैं। पीएम ने कहा कि यूपी में पांच चरणों के चुनाव में बीजेपी अपना परचम लहरा चुकी है।
बीजेपी की सरकार बनना तय है। यूपी के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार को आपको एक-एक वोट नई ऊर्जा देगा और आपका एक-एक वोट उन घोर परिवारवादियों को करारा जवाब देगा। यह घोर परिवारवादी जिन्होंने इस क्षेत्र को दशकों तक विकास से वंचित रखा। परिवारवादियों के शासन में यहा की पहचान गहमर के वीर न होकर माफिया और बाहुबली बन गए थे। क्या आपको यह पहचान मंजूर है क्या। यह पहचान बदलने वालों को सजा देने का मौका है कि नहीं है। आपको वोट देकर सजा देनी है भाइयों। परिवारवादियों के राज में क्या कुछ नहीं नहीं हुआ।

Leave a Comment