तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
धुरकी से विनोद पटेल की रिपोर्ट
धुरकी।गढ़वा। धुरकी प्रखंड के ग्राम पंचायत टाटीदीरी के जीवन ज्योति महिला समुह के महिलाओं ने अपने समूह में पैसा जमा किया था, मालूम हो कि महिला समूह के सखी दीदियों को सरकार ने अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिससे महिलाएं स्वावलंबी बन सकें एवं आत्मनिर्भर बन सके। महिला समूह के दीदियों द्वारा रजिस्टर का लेखा जोखा एंव बैंक सम्बंधित कार्य में मदद के लिए गांव के ही सहायक शिक्षक श्रवण राम को बैक में महिला समुह का पैसा जमा करने के नाम पर 20000 रुपये की ठगी की है । वहीं महिला समुह के महिलाओं ने मुखिया सरिता देवी को लिखित आवेदन देकर पैसा वापस मंगाने की गुहार लगाई इस पर मुखिया प्रतिनिधि अखिलेश पासवान ने उक्त शिक्षक को बहुत बार समझाने का प्रयास किया लेकिन एक शिक्षक ने उनकी एक भी न सुनी वे अपने जिद पर अड़े रहे उक्त राशि को वापस कराने हेतु समूह के महिलाओं ने मुखिया प्रतिनिधि से केवल मूलधन भी वापस कराने की गुहार लगाई लेकिन मुखिया प्रतिनिधि की एक भी ना सुनी गई। तत्पश्चात महिला समूह के महिलाओं ने धुरकी थाना में लिखित आवेदन देकर अपने समूह का पैसा वापस कराने की गुहार लगाई है से अपने पैसा शिक्षक श्रवण राम के द्वारा ठगी की गई राशि को दिलवाने के लिए गुहार लगाई है।
वही मुखिया सरिता देवी ने बताया कि यह मामला थाना से जुड़ी हुई है।
महिलाओं ने बताया कि लेखा जोखा एंव हिसाब करने के लिए हम लोग शिक्षक श्रवण राम को नगद पैसा जमा करने के लिए दिया था।
इधर सहायक शिक्षक सरवन राम से संपर्क करें पर फोन नहीं उठाया गया।
जिवन जोती महिला समुह के महीला ने धुरकी थाना प्रभारी को आवेदन देकर पैसा वापस लगाने को लगाया गुहार। थाना प्रभारी सदानंद कुमार ने बताया कि जांच उपरांत कठोर करवाई कि जाएगी ।






