महिला समूह के द्वारा सहायक शिक्षक पर पैसे की ठगी मामले की हुई जांच

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

धुरकी से अखिलेश कुमार की रिपोर्ट

धुरकी।गढ़वा। धुरकी थाना क्षेत्र के टाटीदीरी पंचायत अंतर्गत जीवन ज्योति महिला समूह के महिलाएं द्वारा सहायक शिक्षक पर लगाए गए आरोप की जांच शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारी के निर्देश पर प्रधानाध्यापक शिव कुमार गुप्ता की उपस्थिति में उक्त मामले की जांच की गई । जांच के क्रम में उन्होंने बताया कि वरीय अधिकारी द्वारा सहायक शिक्षक श्रवन राम पर पैसे ठगी के मामले में जांच के आदेश मिले थे, उन्होंने जांच की सत्यता पाई जांच के पश्चात महिला समूह के महिलाओं ने जीवन ज्योति महिला समूह एक बैठक किया जिसमें समूह के सभी सदस्य मौजूद थे एवं समूह में श्रवण राम के ऊपर लगाए गए आरोपों को वापस लेते हुए आपसी समझौता कर लिए समूह के महिलाएं ने यह भी बताया कि श्रवन राम शिक्षक के ऊपर लगाए गए सारे आरोप को हम सभी महिला सदस्य सभी आरोपों को खारिज करते हैं, उपस्थित सभी महिला समूह के सदस्य अध्यक्ष जसवंती देवी,सचिव मीरा देवी, कोषाध्यक्ष पनवा कुवर, सदस्य कुंती देवी, प्रमिला देवी, सुनैना देवी, समुद्री देवी, सुनीता कुवर, बसंती देवी, सुषमा कुवर, को सहायक शिक्षक श्रवन राम की पैसे देने की बात स्वीकार किया, वहीं महिला समूह के महिलाओं ने अपना आवेदन वापस ले लिए हैं एवं समूह के सभी महिलाएं ने बताया कि हम सभी अपना आवेदन वापस लेते हैं जांच के दौरान मुखिया प्रतिनिधि अखिलेश पासवान, विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिव कुमार गुप्ता,महाजन साह,शिवकुमार राम, रामप्रवेश राम,रामाधार राम, मनदीप राम ,शंकर राम, चंद्रिका राम ,संजय राम, मंगल राम, मौजूद थे।

Leave a Comment