44 वां वार्षिक क्रीड़ा समारोह स्पर्धा- 2022 समारोह पूर्वक संपन्न खेल में जीतने खुशी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। महिला पीजी कॉलेज का 44 वां वार्षिक क्रीड़ा समारोह स्पर्धा- 2022 समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ नीलांजन मजूमदार प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय दुद्धी सोनभद्र ने उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल में जीतने का नहीं बल्कि प्रतिभागिता का महत्व होता है। बालिकाएं अपने व्यक्तित्व को इस तरह से निखारे कि शिक्षक उन पर गर्व कर सकें।
खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। महाविद्यालय की पूजा यादव और प्रियंका गुप्ता को तीन खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर आने पर संयुक्त रूप से महाविद्यालय की क्रीड़ा चैंपियन घोषित हुई। इन्हें मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य डॉ सविता भारद्वाज ने चैंपियन ट्रॉफी, ट्रैक सूट, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Leave a Comment