ग्राहक सेवा केन्द्रो को लूटने वाले अन्तर जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

ग़ाज़ीपुर। थाना मरदह पुलिस द्वारा जनपद गाजीपुर के ग्राहक सेवा केन्द्रो को लूटने वाले अन्तर जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया गया। पुलिस को मिली इस सफलता में तीन शातिर अभियुक्तगण लूट के कुल 22000/रू0 व चोरी की दो मोटरसाईकिल व तीन अवैध असलहो के साथ गिरफ्तार किये गए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा विधान सभा चुनाव के मद्देनजर अपराध एंव अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 3 मार्च को प्रभारी निरीक्षक राजकुमार यादव थाना मरदह को सूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम कंसहरी मे तीन मोटरसाइकिल के साथ चार बदमाश आये है, जिनको गांव वालो द्वारा पकड़ने का प्रयास किया गया, परन्तु वह भाग निकले है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मरदह राजकुमार यादव मय हमराह पुलिस बल के साथ तत्काल पहुचकर कंसहरी गोआश्रय केन्द्र के पास घेराबन्दी कर तीन अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया तथा एक अभियुक्त मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से दो अदद चोरी की मोटरसाईकिल अपाची जो थाना धूमनगंज प्रयागराज व थाना सरपतहा जनपद जौनपुर से चोरी हुयी मोटरसाईकिलो को बरामद किया गया तथा पिछले दिनो थाना नन्दगंज, थाना बिरनो, थाना गहमर स्थित ग्राहक सेवा केन्द्रो से लूट की रकम 22000/रूपया बरामद हुआ है तथा तीन अदद अवैध असलहे भी अभियुक्तगण के कब्जे से बरामद हुये है। 

Leave a Comment