तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यालय पर अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गयी। इस बैठक में आगामी 11 मार्च 2022 से शुरू होने वाली तीन दिवसीय अंपायर तथा स्कोरर कार्यशाला के सफल आयोजन हेतु रूपरेखा तय की गयी। उक्त कार्यशाला के आयोजन हेतु शाश्वत सिंह की अध्यक्षता में 05 सदस्यीय समिति का गठन किया गया। इस समिति में अध्यक्ष के अलावा रंजन सिंह, मो० आरिफ, हरिओम सिंह तथा मकबूल गौहरी रहेंगे। इस अंपायर तथा स्कोरर कार्यशाला में गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, बलिया तथा जौनपुर के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। बी०सी०सी०आई० द्वारा नामित उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तरफ से अनिरुद्ध प्रताप सिंह, अनुराग राठौर, शैलेन्द्र प्रताप सिंह बतौर प्रशिक्षक उपस्थित रहेंगे। बैठक के अंत में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रख शोक व्यक्त किया गया। इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ. उमेश चन्द्र राय, शाश्वत सिंह, बरुन अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों सहित वैभव सिंह, संजय राय, रंजन सिंह, हरिओम सिंह, संजय राय व संस्था से सम्बद्ध तमाम खिलाडी़ उपस्थित थे।






