तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
ग़ाज़ीपुर जखनियां। आज चुनाव के अंतिम दिन जखनियां विधानसभा भाजपा प्रत्याशी रामराज वनबासी ने अपने विधानसभा के जखनियां, भुड़कुड़ा, बेलहरा, रायपुर, बहरियाबाद, टाडा, मजुई, सादात कटया, मौधिया, बिशुनपुर टंडवा, शादियाबाद, मनिहारी, हंसराजपुर, उसरगांव, मलिकपुरा, सीखड़ी, बड़ेगांव दुल्लहपुर, जलालाबाद सहित प्रमुख बाज़ारो चट्टियो पर सघन सम्पर्क किया और सम्मानित जनता, देवतुल्य कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। जखनियां विधानसभा के लोगो का रूझान ईमानदार, कर्मठ, सुयोग्य प्रत्याशी रामराज वनबासी के प्रति है। जखनियां विधानसभा के प्रमुख प्रत्याशियों में जहां सुभसपा के प्रत्याशी पर गम्भीर आरोप है,जगह जगह विरोध है, बाहरी का थप्पा लगा है, वही बसपा के प्रत्याशी विजय कुमार दो बार क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके है और कोई काम नही किया है। रामराज की सादगी मृदुलता के कारण चहुँओर उनको लोकप्रियता हासिल हुई हैं। लोगो को विकास पुरुष मनोज सिन्हा की छवि रामराज वनबासी में दिख रही है और सबको विश्वास है इनके नेतृत्व में क्षेत्र का विकास होंगा। अभी हाल में ही उनकी लोकप्रियता से घबराये सपा समर्थकों ने उनके काफिले के साथ अभद्रता और गाली गलौज किया और प्रचार वाहन को रोकने का प्रयास किया। विरोधियों का व्यवहार जखनियां में आयोजित सुभसपा रैली में भी सबके सामने दिखा, आमलोगो के साथ अभद्रता, जातिसूचक शब्दो का प्रयोग, पत्रकार के साथ बत्तमीजी किया गया। जखनियां विधानसभा की जनता सब पर नजर रखी है और लोगो के आचरण, व्यवहार, बौखलाहट, अराजकता को देख रही। वो समझती है कि शान्ति व्यवस्था और सम्मान, विकास भाजपा सरकार ही दे सकती है। आज़ादी के बाद हर वर्ग जाति समाज के लोगो ने बन बना लिया है कि जखनियां में कमल का फूल ही खिलेगा। इस मौके पर व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा, मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, ग्राम प्रधान चुन्ना सिंह, राजीव सिंह टिंकू, अजीत सिंह, राहुल चौरसिया, विनोद गुप्ता, जितेंद्र सिंह, हरेंद्र यादव, धर्मवीर राजभर, अवधेश यति, राजकुमार वनवासी, अरविंद भारती, पीयूष सिंह, शिवशंकर चौहान, शिवानंद राजभर सहित पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे






