कांग्रेस की जनसभा मेले में तब्दील ,जितनी घोषणाएं कांग्रेसमें सारे घोषणाओं को धरातल पर पूरा करेगी, प्रियंका गांधी

IMG-20220305-WA0069.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर । जखनिया विधानसभा 373 के शादियाबाद रामलीला मैदान में कांग्रेस के महासचिव व स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी का उड़न खटोला उतरा जहाँ दर्शकों का अभिवादन करते हुए मंच पर पहुंची। मंच पर कांग्रेश के प्रत्याशी सुनील राम ने फूल गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने दर्शकों से संबोधित करते हुए कहा कि दशकों से यूपी का जो हाल हुआ है वह कांग्रेस की सरकारों में नहीं हुआ करते थे। यहां की राजनीति में हुआ क्या यहां की राजनीति जाति धर्म मजहब में बांटी जा रही है। अब भोली-भाली जनता का मतदान इकट्ठा की जा रही है यह लोकतंत्र का कहीं ना कहीं घातक है। उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली तक तमाम घटनाएं हुई। भाजपा के सरकार में गरीबों में जिलों के नरसंहार किए गए। मिर्जापुर गांव में मजदूरों का नरसंहार किया गया। पुलिस ने हत्यारों की मदद करने में लगी हुई थी। इसके अलावा उन्होंने उन्नाव हाथरस सहित किसान आंदोलन पर चर्चा करते हुए कहा कि यह सरकार सिर्फ वादे करती है पूरा कभी नहीं करती। क्या कालेधन भारत में आए, क्या लोगों को रोजगार मिले, ऐसी सरकार में गरीबों बुनकरों का सबसे बड़ा नुकसान हुआ। उत्तर प्रदेश की जनता का हमारे पूर्वज बेहतर तरीकों से सींचा था उस समय हमारे पिता राजीव गांधी जो प्रधानमंत्री रहते हुए भी जीप से गांव में जाते थे। गांव के लोग राजीव राजीव कहते थे और लोगों के दुख सुख में बैठते थे। अपने गरीब के लोग थे बहुत ज्यादा सम्मान मिलता था ।लोगों के घरों में से कुछ ना कुछ खाने को लेकर आती थी। यदि कांग्रेस की सरकार बनी तो सभी बेहतर होगी।वर्तमान में सपा बसपा भाजपा यूपी को बेहाल कर दिया ।यूपी में महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार अत्याचार बढ़ गई। ऐसी सरकार को आप लोगों को अपने मतदान का प्रयोग करके सबक सिखाना है। कांग्रेस की सरकार बनती है तो जितनी घोषणाएं कांग्रेसमें की है सारे घोषणाओं को धरातल पर पूरा करेगी। प्रियंका गांधी ने एक घंटा तक लोगों को संबोधित करने के बाद 2:00 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना हुई। इस मौके पर कांग्रेस के प्रत्याशी सुनील राम,शैलेंद्र सिंह ,बृजेश गौतम, देव नारायण सिंह, सहित काफी लोग उपस्थित रह

कांग्रेस के इस रैली में ऐसा लग रहा था कि जो आजादी के समय चुनाव हुआ करती थी उस समय रैलियों में लोग मेलों के तरह आते थे। यहां पर देखा जाए तो महिला पुरुष अपने बच्चों के साथ रामलीला मैदान में प्रियंका गांधी के जनसभा में पहुँची थी। काफी संख्या में महिला पुरुष बच्चे मौजूद रहे।जिधर देखो काँग्रेस के टोपी,बैनर पोस्टर नजर आए। पूरी तरह से कांग्रेसका ए जनसभा मेले में तब्दील था। जहां पर तरह-तरह की दुकानें सज गई थी। पुलिस फोर्स की व्यवस्था चप्पे-चप्पे पर थी तथा खुफिया विभाग, केंद्रीय रिजर्व पुलिस, स्थानीय पुलिस, सफेद ड्रेस में पुलिसकर्मिय लगातार पैनी नजर बनाए हुए थे। जगह-जगह बैरिकेडिंग की व्यवस्था थी। लगभग 20000 से ज्यादा की संख्या पहुंची थी।यह संख्या कहि न कहि कांग्रेस की बढ़त की ओर इशारा करता है।

About the Author

Leave a Reply