प्रत्याशी जै किशन साहू ने पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ किया रोड शो उमड़ा जन सैलाब

IMG-20220305-WA0074.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा प्रत्याशी जै किशन साहू ने को पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के जन सैलाब संग रोड शो किया। जनसमर्थन के साथ शुरू हुआ यह काफिला रूईमंडी से आरंभ होकर नवाब साहब का फाटक, नक्खास, चित्तनाथ, टाउन हॉल, लाल दरवाजा, मिश्रबाजार, सकलेनाबाद, लंका होते हुए बंशीबाजार स्थित पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर जाकर समाप्त हुआ।
खुली जीप में सवार प्रत्याशी जै किशन साहू एवं काफिले में शामिल सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर पूरे रास्ते व्यापारियों एवं महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत करते हुए समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील किया। रोड शो पर पूरे रास्ते फूलों की वर्षा होती रही। इस काफिले को लेकर व्यापारियों में विशेष उत्साह रहा। प्रत्याशी जै किशन साहू ने पूरे रास्ते खड़ी भीड़ का अभिवादन करते हुए समर्थन एवं सहयोग मांगा। इस रोड शो में महिलाएं काफी संख्या में शामिल रहीं।

About the Author

Leave a Reply