तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर । मुहम्मदाबाद नगर में भाजपा प्रत्याशी अलका राय के समर्थन में को बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर व अन्य वरिष्ठ भाजपा राजनीतिज्ञों के साथ शहनिंदा हनुमान मंदिर से एक रोड शो निकाला गया जो मोहम्मदाबाद नगर के प्रमुख चट्टी चौराहे एवं यूसुफपुर बाजार का भ्रमण किया। यह रोड शो शाहनिंदा होते हुए अग्रवाल टोली गुरुद्वारा रोड ब्लॉक रोड से तहसील मुख्यालय होता हुआ यूनियन बैंक विट्ठल मोड फाटक होते हुए शंकर कोल्ड स्टोरेजपहुंचकर समापन हुआ । रोड शो में भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी का झंडा लिए युवा कार्यकर्ता डीजे के धुन पर जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे गाना बजाते हुए आगे आगे चल रहे थे । अलका राय रोड सो में हाथ जोड़ कर जनता का अभिवादन करती रहीपूरा मोहम्मदाबाद जय श्रीराम के नारे से गुंजायमान हो गया। इस मौके पर वीरेंद्र राय, प्रमोद राय, दिनेश अग्रवाल पीयूष राय, आनंद राय मुन्ना मंगला यादव,तेजु यादव, मुन्ना यादव, राम जी गिरी, सतीश चंद्र राय,ओपी गिरी, दिनेश वर्मा,अनुप शर्मा, आदि काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। मोहम्मदाबाद नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा निकाला गया रोड शो में गाड़ी पर चलाए भाजपा प्रत्याशी अलका राय के साथ सांसद वीरेंद्र सिंह मन एवं नीरज शेखर व अन्य मौजूद रहे।





