तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट
केतार :
केतार प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलिगढ़ में सोमवार को निपुण भारत मिशन के तहत एफ एल एन प्रशिक्षण का शुभारंभ प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राकेश कुमार के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राकेश कुमार ने प्रशिक्षण में शिक्षकों को संबोधित करते हुये कहा कि उक्त प्रशिक्षण चार दिवसीय गैर आवासीय है. सभी शिक्षक एकाग्रता के साथ ध्यान लगाकर प्रशिक्षण लेंगे तथा यहां से जाने के बाद प्रशिक्षण का लाभ बच्चों तक पहुंचाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रथम बैच में 4 ट्रेनर के द्वारा 40 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों का बुनियाद कैसे मजबूत हो इस पर फोकस करना है. साथ ही साथ संख्या और अक्षर ज्ञान में वर्ग 1 से 3 के बच्चों को आगे की कक्षाओं में संख्या और अक्षर ज्ञान में दिक्कत न हो. इस मौके पर अकाउंटेंट अरुण कुमार, बृजेश यादव, रवि कुमार वैद्य, शिक्षक देवेंद्र कुमार, जितेंद्र नाथ,अनिल विश्वकर्मा, पांडे, नवीन कुमार, राज कुमार पाठक, राजेश सिंह, दीपक पाल, आशुतोष वैद्य, आदि उपस्थित थें.






