मारपीट के आरोप में एक ही पक्ष के आधा दर्जन युवक गिरफ्तार, जेल

IMG-20220307-WA0042.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

केतार से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट

केतार :
केतार थाना क्षेत्र के परती गांव में रविवार को हुई मारपीट की घटना के बाद थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि ने आशिष कुमार राम के द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर पीड़िता सुगंधा कुमारी एवं शिलवन्ती देवी के प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी. इस घटना में सुगंधा कुमारी उम्र 8 वर्ष एवं शिलवन्ती देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थी. इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि के द्वारा तत्काल दोनों घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर भेजा गया था. उक्त शिकायत के आलोक में धारा 147,149, 447,323, 307 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी विनय राम, अशोक राम, नवलेश राम, मोतीलाल राम, राहुल कुमार एवं अवधेश राम सभी ग्राम परती निवासी को छापामारी कर रविवार की रात्रि गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है. उक्त छापामारी दल में थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि, एएसआई दिनेश चंद्र मांझी सहित सशस्त्र बल शामिल थें.

About the Author

Leave a Reply