तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
धुरकी से अखिलेश पासवान की रिपोर्ट
धुरकी थाना क्षेत्र के भंडार पंचायत सहित धुरकी प्रखंड क्षेत्र में शोक का लहर दौड़ गई। मालूम हो कि भंडार गांव निवासी झारखंड पुलिस जवान संजय बैठा की हादसे में मौत हो गई हाइवे वाहन की चपेट में आने से हो गई थी, शव आते ही गांव में मातम छा गया तथा शोक की लहर दौड़ पड़ी, लोगों के आंसू नहीं थम रहे थे, उनके परिवार वालों ने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि ऐसी हादसे का शिकार होगी, पुलिस जवान का शव आते ही उनके पैतृक गांव भंडार में एक झलक देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा उनके परिवार वालों को गांव के बुद्धिजीवी व्यक्ति उनके परिवार वालों एवं उनके बच्चों को ढांढस बनाते हुए इस दुख की घड़ी में मनोबल बढ़ाया उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए कनहर नदी के तट पर उनके शव को अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस असामयिक घटना से उनके परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल था, लोग चित्कार मार कर रो रहे थे, क्योंकि अभी उनके पिता का निधन होते 1 वर्ष भी नहीं हुए थे की एक और घटना देखने को मिल गया। वहीं उनके परिवार वालों को ढांढस बनाते हुए गांव के चंद्रिका यादव, मुखिया प्रतिनिधि भगवान सिंह, बरसात यादव, अनूप शाह, राम प्रवेश राम, वीरेंद्र पासवान, एवं काफी संख्या में लोग मौजूद थे।






