मीडिया का एक्‍जिट पोल 10 मार्च को हो जायेगा फेल,ओमप्रकाश राजभर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बताया कि मीडिया का एक्‍जिट पोल 10 मार्च को हो जायेगा फेल। कार्यकर्ता मायूस न हों, पूरे जोश के साथ करें तैयारी। ओमप्रकाश राजभर यह भाजपा की गोदी मीडिया दिल्‍ली और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को दो तिहाई बहुमत की जीत दिला रहे थे लेकिन जब रिजल्‍ट आया तो गोदी मीडिया पूरी तरह से फेल हो गयी। दिल्‍ली में आम आदमी पार्टी और पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। ओमप्रकाश राजभर ने बताया कि सपा गठबंधन 250 से ज्‍यादा सीटें जीत रही है।

Leave a Comment