तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाज़ीपुर : गोपीनाथ पीजी कॉलेज, देवली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आराधना तिवारी कार्यक्रम में शामिल रहीं। छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने कहा कि जहां नारी की पूजा होती है, वहां भगवान का निवास होता है। गोपीनाथ पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुधा त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना चाहिए। महिला सशक्तिकरण से समाज का उत्थान संभव है। इस अवसर पर बीएड व डीएलएड की छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर एक लघु नाटक प्रस्तुत किया। छात्राओं ने ग्रुप डांस करके अपना हुनर दिखाया। इस अवसर पर डॉ अंजना तिवारी, प्रतिमा पांडेय, सईदुज़्ज़फर , विजय लक्ष्मी, गीतांजली, संध्या, अनिता पाल, अनिल राव, सुरेश चंद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।






