दिग्गजों का भाग्य ईवीएम में कैद, वही चट्टी चौराहों पर अटकलों का बाजार गर्म

IMG-20220309-WA0006.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। सातवें चरण में जिले की सभी 7 विधानसभाओं का मतदान 7 मार्च को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया, जिसके बाद कई दिग्गजों का भाग्य ईवीएम में कैद है। वही चट्टी चौराहों पर अटकलों का बाजार गर्म हो चुका है। एग्जिट पोल के आए नतीजों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। जहां विपक्ष एग्जिट पोल को फेल बता रहा है वहीं सत्तापक्ष जश्न की तैयारी में जुटा है। जिले में जहां विभिन्न दलों के 94 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है, वहीं जिले के सियासी पंडितों के कयास चरम पर है। अब इन सभी के भाग्य का फैसला 10 मार्च को मतों की गणना के बाद होगा। लेकिन इतना तो तय है कि नतीजों की घोषणा के बाद जहां कोई अपना दबदबा साबित करेगा, वहीं किसी का गुरूर टूटेगा। मालूम हो कि चुनावी जंग जीतने के लिए जहां ताल ठोंक रहे सभी उम्मीदवारों ने दिन-रात एक कर दिया था, वहीं जिले की राजनीति के कई सूरमा भी अपने उम्मीदवारों के लिए हुंकार भरते रहे। हालांकि इस बार के चुनाव में भाजपा और सपा आमने-सामने है। जिले की सातों विधानसभा सीटों पर लोगों की निगाहे टिकी हुई है। कितनी सीट बीजेपी, सपा और कितनी सीट बहुजन समाज पार्टी के खाते में जाएगी। इसके लिए राजनीतिक पंडित वोटों की गुणा-गणित करने में भी जुटे हुए है। इस सियासी जंग में किसको शह और किसको मात मिलती है, यह तो 10 मार्च को मतों की गणना के बाद चुनावी नतीजे घोषित होने के बाद ही पता चलेगा। 

About the Author

Leave a Reply