तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट
केतार प्रखण्ड के बिभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा शुक्रवार को झारखंड के सभी जिलों में स्थानीय भाषा के रूप में हिन्दी, मगही एवं भोजपुरी भाषा को लागु करने को लेकर रैली निकाली गई. तत्पश्चात प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में इसके समर्थन में धरना दिया गया. उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता रामविचार साहू ने की. इसमें सर्वप्रथम विभिन्न संगठनो के दर्जनों लोग हाथ में तख्ती लेकर पुरे झारखण्ड में भोजपुरी ,मगही को लागू करने की नारे लगाये. कार्यक्रम के पश्चात राज्यपाल के नाम तीन सूत्री मांग पत्र बीडीओ मुकेश मछुआ को सौंपा गया. इस कार्यक्रम में ओबीसी, आदिवासी, अनुसूचित जाति, युवा जागृति परिषद के सदस्यों ने भाग लिया. इस कार्यक्रम में परशुराम गुप्ता,मनोज यादव,सेवक उरांव,छोटन सिंह गोपाल विश्वकर्मा, शम्भू सिंह, मनोरजन कुमार गुप्ता जाकिर अंसारी, इदरीस अंसारी, सूर्यनाथ सिंह, सुदर्शन सिंह, राजबली उराँव सहित अन्य लोग उपस्थित थें.






