तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट
केतार प्रखण्ड के भारतीय जनता पार्टी ने चार राज्यों में कांटे के मुकाबले में 5 राज्यों में से चार राज्यों में भाजपा की बढ़त पर केतार भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया, लोगों ने केतार चतुर्भुजी मां के दर्शन कर प्रखंड के प्रमुख चौक चौराहे एवं सड़क पर उतर कर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई देते हुए मिठाइय बांटी और आतिशबाजी करते हुए जमकर जश्न भी मनाया। वहीं बाबा बुलडोजर वाला संगीत पर झूम उठे भाजपाई एवं कर्पूरी मेन गेट पर कार्य क्रम का समापन किया गया।
मौके पर मण्डल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद, रविन्द्र सोनी,राजू सिंह, आशीष जयसवाल,धीरज प्रसाद,गुड्डू ठाकुर,संजय पटेल, विक्रमा सिंह,उमेश सिंह,अन्य काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे





