करंट लगने से बच्ची की मौत छाया मातम

IMG-20220313-WA0075.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

केतार से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट

केतार :
केतार थाना अन्तर्गत चेचरिया ग्राम निवासी विजय पासवान के आठ वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी के मौत बिजली के चपेट में आने से हो गई. जानकारी के अनुसार प्रीति कुमारी अपने घर के नजदीक गेंहू के खेत में किसी कार्य से जा रही थी. जहाँ पर पतला उजला तार पूर्व में बिछा हुआ था. जो गेंहू के पटवन के कार्य से लगाया गया था. तार में प्रवाहित बिजली की चपेट में आने से प्रीति को करंट लगी और दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना से पूरे चेचरिया गांव में शोक के लहर फैल गई. वही परिजन को रो-रो कर बुरा हाल है.

About the Author

Leave a Reply