अगामी त्यौहार के मद्देनजर विंढमगंज थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

IMG-20220313-WA0077.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
विंढमगंज सोनभद्र (राकेश कुमार)

आगामी होली के त्यौहार को लेकर आज विंढमगंज थाना परिसर में रविवार को दुद्धी तहसील दार ज्ञानेंद्र यादव के अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई जिसमें क्षेत्र के समप्रभात नागरिकों ने पहुंचकर त्यौहार को शांतिपूर्ण मनाने के संबंधित अपने सुझाव रखे बैठक को संबोधित करते हुए तहसीलदार दुद्धी ने कहा कि त्योहार शांति और भाईचारे के प्रतीक होते हैं| एक दूसरे को सम्मान करते हुए सभी लोग त्यौहार मनाएं कोई ऐसा कार्य ना करें जिस में शांति व्यवस्था में बाधा उत्पन्न हो पूर्व की भांति इस बार भी होली का त्यौहार मनाया जाएगा किसी नई परंपरा के अनुमति बिल्कुल नहीं होगी उन्होंने कहा कि इस त्यौहार को सकुशल संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है| किसी भी समस्या के लिए प्रशासन को सूचित करें ताकि समय रहते उसका निस्तारण हो सके| वहीं थाना अध्यक्ष सूर्यभान ने कहा कि होली और जुमा एक दिन पढ़ने से हम सभी की जिम्मेदारी बढ़ जाती है| कि हम दूसरे धर्म का सम्मान शराब पीकर रंग ना खेले होलिका दहन चिन्हित जगह पर ही दहन करें पीस कमेटी की बैठक मे एस आइ गोपाल सिंह, अरशद खान, ग्राम प्रधान दिनेश कुमार यादव, अरविंद जयसवाल, कलामुद्दीन, सकरार, कृपाशंकर सहित दर्जनों ग्राम प्रधान व पूर्व प्रधान लोग मौजूद रहे ।

About the Author

Leave a Reply