कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जेल का निरीक्षण , बंदियों से निःशुल्क अधिवक्ता, जेल लोक अदालत

IMG-20220316-WA0037.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 16 मार्च 2022 को जिला कारागार गाजीपुर का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर की पूर्ण कालिक सचिव कामायनी दूबे, द्वारा विडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जेल का निरीक्षण किया गया। बंदियों से निःशुल्क अधिवक्ता, जेल लोक अदालत तथा उनकी जेल अपील से संबंधित अन्य समस्याए पूछी गयी एवं उनके यथोचित अधिकार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया तथा बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी। कारागार उप कारापाल द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कुल 989 बंदी निरूद्ध हे, जिसमें 891 पुरूष, 42 महिला बंदी निरूद्ध है व 56 अल्पव्ययस्क है। सुबह का नाश्ता-दलिया, चाय दोपहर का भोजन-रोटी, चावल, उरद, राजमा की दाल, सब्जी (आलू, फूलगोभी) शाम का भोजन-रोटी, चावल, अरहर की दाल, सब्जी (आलू, पालक) व सायं को अतिरिक्त चाय व काढा। निरीक्षण के दौरान सिद्धदोष बंदी, विचाराधीन बंदी के अर्न्तगत निरूद्ध बंदी को कोविड-19 को देखते हुए नए बंदियों को पहले आइसोलेट रखने के साथ ही संदिग्ध लक्षण होने पर जांच और सेनेटाईजेशन के निर्देश दिए।

About the Author

Leave a Reply