तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
ग़ाज़ीपुर में जिलाधिकारी एम.पी. सिंह की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई।बैठक के प्रारम्भ में जिलाधिकारी एम.पी. सिंह ने जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों से आये पीस कमेटी के सदस्यों से थानों में आयोजित की गयी। पीस कमेटी के बैठक की फीडबैक की जानकारी क्रमवार सभी लोगों से प्राप्त की गयी। जिलाधिकारी ने सभी सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल जिला प्रशासन को अवगत कराये। समस्त पीस कमेटी के सदस्यों द्वारा अपने क्षेत्र के अन्तर्गत शान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का त्यौहार मनाये जाने की जानकारी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा बैठक के दौरान दी गयी। सभी सदस्यों द्वारा बताया गया कि इस जनपद में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नही है फिर भी होली के त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने में हम सभी लोग अपने स्तर से किसी भी समस्या को आने नही देगें, जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा इस बात की पुष्टि की गयी।





