तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
ग़ाज़ीपुर।कोविड 12 से 14 आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया जिसके तहत जनपद के जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ आनंद मिश्रा और मोहमदाबाद के ट्रामा सेंटर पर सीएचओ आराधना कुशवाहा के द्वारा विधिवत टीकाकरण कैंप का शुभारंभ किया गया।जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि 12 से 14 आयु वर्ग के लिए जनपद का टारगेट 1.53 लाख रखा गया है। जिसके तहत गुरुवार से टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया गया।। जनपद के जिला अस्पताल में एक निजी विद्यालय के करीब 40 छात्रों के साथ ही कुछ अन्य इस आयु वर्ग के युवाओं ने अपना टीकाकरण कराया। उसके पश्चात उन्हें आधे घंटे तक रोका गया ताकि इस दौरान उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत महसूस हो तो उनका इलाज किया जा सके। लेकिन किसी भी तरह की कोई प्रॉब्लम नहीं होने पर उन्हें छोड़ दिया गया।





