तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर। भांवरकोल थाना पुलिस ने क्षेत्र के सुखडेहरा गांव के तेतरिया मोड़ के पास घेरेबंदी कर एक बाइक सवार बदमाश को दबोच लिया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र में शांति व्यवस्था के मद्देनजर थानाध्यक्ष बागीश विक्रम सिंह हमराहियों के साथ रात में क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान क्षेत्र के सुखडेहरा गांव में स्थित पानी टंकी के पास तेतरिया मोड़ की तरफ से एक संदिग्ध स्कूटी सवार आता दिखाई दिया। पास आने पर जैसे ही पुलिस ने रुकने का इशारा किया, वह बाइक घुमाकर भागना चाहा, लेकिन पुलिस ने मुश्तैदी से घेरंबंदी कर उसे दबोच लिया। पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास 315 बोर एक तमंचा और एक तारतूस बरामद हुआ। एसओ ने बताया कि फंदे में आया बदमाश सुखडेहरा गांव निवासी पंकज सिंह यादव है। इसके खिलाफ पूर्व में भी नाबालिग लड़की के अपहरण सहित कई अन्य मुकदमा पंजीकृत हैं। अभियुक्त का संबंधित धाराओं में चालान करते हुए स्कूटी को सीज करने की कार्रवाई की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ के साथ कांस्टेबल मंजेश कुमार और पंकज मौर्य शामिल थे।
About the Author
Tez Express News
Administrator
555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555





