तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट
केतार :
प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में सरकार के द्वारा कीट योजना के तहत छात्रों के बीच स्कूली बैग उपलब्ध कराया गया है. इस क्रम में बुधवार को उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय परसोंडीह में प्रधानाचार्य दीपक कुमार सिंह के द्वारा प्रथम वर्ग से अष्टम वर्ग के 428 छात्र- छात्राओं के बीच बैंग का वितरण किया गया. इस अवसर पर मुखिया अनिल कुमार पासवान, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष लव कुमार चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष लालो कुंवर, राकेश साह, शिक्षक बसंत कुमार आदि उपस्थित थें. जबकि नव प्राथमिक विद्यालय बैगई में विधायक प्रतिनिधि विक्रमा सिंह के द्वारा कक्षा 1 से 5 के 70 बच्चों के बीच बैग का वितरण किया गया. वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलिगढ़ एवं प्राथमिक विद्यालय दासीपुर में मुखिया चंपा देवी के द्वारा सैकड़ों बच्चों के बीच बैग का वितरण किया गया. इस मौके पर वार्ड सदस्य अशोक ठाकुर आदि उपस्थित थें.





