तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट
केतार :
झारखंड अधिविध परिषद रांची के द्वारा वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 हेतु केतार बाजार स्थित मध्य विद्यालय केतार को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. परीक्षा केंद्र पर 24 मार्च से परीक्षा प्रारंभ होगा. उक्त परीक्षा केंद्र 309 परीक्षार्थी भाग लेंगे. उक्त केंद्र पर दंडाधिकारी के रूप में कनीय अभियंता सत्यम पासवान की प्रतिनियुक्ति की गई है. परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह के द्वारा विभिन्न विद्यालयों के अट्ठारह शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति वीक्षण कार्य के लिए की गई है. साथ ही प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया है कि जिन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. वैसे विद्यालय के सभी शिक्षक भी वीक्षण कार्य करेंगे. उल्लेखनीय है कि राज्य भर में वार्षिक माध्यमिक तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा 24 मार्च से शुरू हो रही है. जो कि 25 अप्रैल तक चलेगी.





