तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर। बैठक के दौरान भाषण देने वाले की हार्टअटैक से मौत का मामला प्रकाश में आया है।घटना समाजवादी पार्टी कार्यालय की है। जहां पर पार्टी के सैनिक प्रकोष्ठ की एक मीटिंग चल रही थी। जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी रामधारी यादव ने बताया कि सपा सैनिक प्रकोष्ठ का होली मिलन व मीटिंग जिला मुख्यालय स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में आज चल रही थी। बैठक में सैनिक प्रकोष्ठ के तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। तभी संबोधन कर रहे कार्यकर्ता दूधनाथ सिंह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। आनन फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सपा जिला अध्यक्ष रामधारी यादव ने बताया कि दूधनाथ सिंह पैरा कमांडो से सेवानिवृत्त थे। जिनकी आयु 80 वर्ष से ज्यादा थी। बैठक के दौरान हुई इस आकस्मिक घटना से हम सभी गमगीन हैं और मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने बताया कि मृतक देवकली ब्लाक के सिरगिथा गोकुलपुर गांव का रहने वाला है।






