एक बदमाश को तमंचे के साथ किया गिरफ्तार

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाज़ीपुर। भांवरकोल पुलिस ने थाना क्षेत्र के सुखडेहरा गांव के तेतरियां मोड़ के समीप रात्रि में एक बदमाश को तमंचे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष बागीश विक्रम सिंह ने बताया कि कांस्टेबल मंजेश कुमार और पंकज मौर्य क्षेत्र के सुखडेहरा गांव की पानी टंकी के पास गस्त पर थे। इसी बीच तेतरिया मोड की ओर से एक सांदिग्ध युवक को एक स्कूटी से आते देख रूकने का इशारा किया। पुलिस ने हाथ दिया तो वह भागने लगा पुलिस ने उसे कुछ ही दूरी पर धर दबोचा ।तलाशी लेने पर उसके पास 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश पंकज सिंह यादव सुखडेहरा गांव का रहने वाला है।इसके खिलाफ पूर्व में भी नाबालिग लड़की के अपहरण सहित अन्य मुकदमा पंजीकृत हैं। पुलिस ने इसके खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया है।जबकि इसके पास बरामद स्कूटी को सीज कर दिया गया है।

Leave a Comment