सरदार भगत सिंह,सुखदेव, राजगुरु के 92 वें बलिदान दिवस को वीर शहिदों के चित्र पर माल्यार्पण

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर,भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय छावनी लाइन पर आज सरदार भगत सिंह,सुखदेव, राजगुरु के 92 वें बलिदान दिवस को शहीद दिवस के रुप मे मनाया गया और वीर शहिदों के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस अवसर पर भाजपा के कांफ्रेंस हाल मे आयोजित विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि यह देश सदैव ऋणी रहेगा अपने इन क्रान्तिवीरों पर जिन्होंने इस देश के स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की बलि दे दी।उन्होंने कहा कि यह स्मरणीय होना चाहिये कि इन शहिदों की माताओं,बहनो ने अपने चिरागों और कलाइयों की जो कुर्बानी दी आज उसी का परिणाम है कि हम स्वतंत्रता का सुखद अहसास ले रहे है।
युवा नेता अर्पित राय ने कहा कि देश के इतिहास और गौरव को समझने और जानने की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह, संचालन युवा मोर्चा महामंत्री अविनाश सिंह ने किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष लालसा भारद्वाज,अभिनव सिंह,कल्पना कुशवाहा, रामेश्वर तिवारी,मुरली कुशवाहा, सत्यदेव यादव,अभय शंकर तिवारी,सुनील यादव,शैलेन्द्र सिंह आदि ने शहिदों को पुष्पांजलि नमन करते हुए शब्दों की श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Leave a Comment