तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
धुरकी प्रखंड से अखिलेश कुमार की रिपोर्ट
धुरकी प्रखंड कार्यालय में पंचायत गनेयारी कला के ग्रामीण ने प्रखंड कार्यालय पहुंच कर पेंशन प्रभारी को आवेदन देते हुए बताया कि हम सभी ग्रामीण प्रखण्ड कार्यालय के चक्कर काटते काटते पैर का चपल घिस गया लेकिन हमारी पेंशन स्वीकृति नहीं हुआ ग्रामीणों ने कार्यालय के समक्ष लगाया गुहार वही आवेदन प्राप्त करने के बाद प्रखण्ड समन्वयक अधिकारी फैयाज खान ने बताया कि सरकार की योजना के तहत हर प्रखंड गांव में आयोजन इसलिए की गई थी क्योंकि योग्य जरूरतमंद तथा गरीब वंचित परिवार जो सरकार की योजनाओं तथा पेंशन से वंचित हो उन्हे सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के द्वारा हर घर तथा हर जरूरतमंदों तक पहुंच पाए साथ ही उन्हें सरकारी लाभ प्रदान किया जाए पेंशन प्रभारी ताहिर हुसैन ने कहा कि हर हाल में सरकार की नीतियों एवं निर्देशों को देखते हुए योग्य एवं जरूरतमंदों को विधवा, वृद्धा तथा विकलांग पेंशन मुहैया कराया जाएगा साथ ही अंचल तथा प्रखंड कार्यालय अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे हुए ग्रामीण जनता की सुनवाई करने की पहली प्राथमिकता होगी।।
मौके पर मुखिया गनेयारी कला ने बताया कि जनता के द्वारा मुझे भी कई बार परेशानियां बताई गई है तो हमने प्रखण्ड कार्यालय जाकर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से मिलकर आवेदन देने की बात कही थी परंतु अब तक स्वीकृत ना होने के कारण आज मैं खुद सभी को लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचा हूं ताकि योग्य जरूरतमंद लाचारों को पेंशन मुहैया हो सके, अबरार अंसारी के साथ वंचित लाभुक उपस्थित थे।।
About the Author
Tez Express News
Administrator
555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555





