घरेलू विवाद में नाबालिक युवती ने की आत्महत्या

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

धुरकी से अखिलेश कुमार की रिपोर्ट

धुरकी।गढ़वा। धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत करवा पहाड़ गांव निवासी कामेश्वर भुईयां की 16 वर्षीय पुत्री मनीता कुमारी गुरुवार को आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार करवा पहाड़ गांव निवासी कामेश्वर भुईयां की 16 वर्षीय पुत्री मनीता कुमारी के परिजन महुआ चुनने गए थे। घर में मृतक की बड़ी बहन खाना बना रही थी। बगल के कमरे ही आपसी घरेलू विवाद में मनिता फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूत्रों के मुताबिक मनीता अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ रात में खाना खाकर सोई थी। जहां परिजनों ने घर में डांट फटकार लगाई थी। मनिता घर के ही दूसरे कमरे में जाकर सो गई। सुबह होते ही पुत्री को नहीं देख घर के सदस्यों ने कमरा में मनीता कुमारी का शव फांसी के फंदे में झूलती मिली । इधर घटना की खबर मिलते ही धुरकी थाना के पी एस आई राजबल्लभ कुमार ने सदल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की पूर्ण जानकारी ली एवं शव को पंचनामा कर अंत्य परीक्षण हेतु सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया गया। इधर मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था उसके मां-बाप चित्कार मार कर रो रहे थे , तथा गांव में मातम छा गया एवं चर्चा का विषय बन गया। इस घटना से गांव वाले काफी मर्माहत थे।मृतक कामेश्वर भुईयां के 5 पुत्रियां और 1 पुत्र था।

Leave a Comment