कुएं के पानी से सिंचाई के विवाद मारपीट में 18 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – अखिलेश कुमार की रिपोर्ट

गढ़वा। राज्य सरकार ने कृषकों के सिंचाई सुविधा के लिए कुआ, तालाब, सहित सभी सिंचाई करने वाले सरकारी योजनाओं को धरातल पर ला कर स्वीकृति प्रदान करती है । ताकि कृषक अपने फसलों को सिंचाई कर फसल उत्पादन में बढ़ोतरी कर सके। लेकिन एक छोटी सी मामूली विवाद में कुएं के पानी से सिंचाई को लेकर

धुरकी थाना क्षेत्र के सोनडीहा गांव मे कुएं का पानी से खेत की सिंचाई करने के विवाद मे 18 महिला पुरूष और युवक गुरुवार को एकदूसरे के साथ लाठी डंडे से प्रहार करते हुए सभी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मारपीट की घटना के संबंध एक पक्ष के घायल सोनडीहा सीकेंद्र यादव 30 वर्ष ने जानकारी देते हुए बताया की वह सुबह-सुबह अपने खेत मे कुएं से पानी की सिंचाई करने के लिए कुएं के निकट पहुंचा था। इसी दौरान महेंद्र यादव कुएं से पानी सिंचाई करने के लिए रोका और कहने लगा की पहले वह सिंचाई करेगा कुएं का पानी से बस इसी बात को लेकर दोनो मे लड़ाई हो गया और आपस मे मारपीट करते हुए एकदूसरे पर लाठी डंडे से प्रहार करते हुए अठारह लोग घायल हो गए, घायलों मे सिकंदर यादव अपनी पत्नी अनीता देवी, मा बासमती कुंवर, प्रियंका देवी, रामा शंकर यादव, विकास कुमार यादव, दिपक यादव, कीसमतिया देवी, रामचंद्र यादव, सबीता देवी, जीतेंद्र यादव सहित एक पक्ष के कुल ग्यारह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दुसरे पक्ष महेंद्र यादव सहित जीतेंद्र यादव, कलावती कुंवर, तारा देवी, ओमप्रकाश यादव, प्रमीला देवी, धर्मेंद्र यादव घायल हो गया। वहीं उक्त सभी घायल एकदूसरे के खिलाफ लहुलुहान की स्थिती मे धुरकी थाने मे प्राथमिकी दर्ज कराने पहुंचे थे। वहीं थाना प्रभारी सदानंद कुमार ने दोनो पक्ष के घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी धुरकी मे भर्ती कराया जहां पर पांच लोगो की गंभीर स्थिति को देखकर चिकित्सक कर्मी सरीता केरकेट्टा, संध्या कुमारी व अरूण कुमार ठाकुर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया है। वहीं इस संबंध मे थाना प्रभारी सदानंद कुमार ने बताया की मारपीट की घटना की जानकारी उन्हें मिली है फिलहाल दोनो पक्ष के सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मे भर्ती कराया गया है, थाना प्रभारी ने बताया की मारपीट की घटना के संबंध मे किसी भी पक्ष से उन्हें लिखित नही मिला है, लिखित आवेदन मिलने के बाद ही पुलिस अग्रेतर कानूनी कार्रवाई करेगी।

Leave a Comment