सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वर्ष भर का परीक्षा परिणाम 366 भैया बहन को उत्तीर्ण घोषित कर प्रमाण पत्र दिया गया

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

केतार से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वर्ष भर का परीक्षा परिणाम मुख्य अतिथि प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुआ एवं विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष रामविचार साहू सचिव कामेश्वर सिंह उपाध्यक्ष सुरेश कुमार कोषाध्यक्ष गोपाल विश्वकर्मा के नेतृत्व में 366 भैया बहन को उत्तीर्ण घोषित कर प्रमाण पत्र दिया गया वहीं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने विद्यालय के साफ सफाई को देखते हुए काफी प्रशंसा की उन्होंने भैया बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ओ धन जिसे चुराया नहीं जा सकता और जितना बांटो उतना ही बढ़ता है। उन्होंने कहा कि वह वेसिक के साथ पढ़ें पूरा मेहनत करें एक दिन सफलता जरूर मिलेगी और आने वाले समय में इस विद्यालय के भैया बहन आईएएस आईपीएस डॉक्टर इंजीनियर बन कर निकलेंगे और विद्यालय समेत अपने माता पिता का नाम रोशन करेंगे। वहीं प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहन को अध्यक्ष राम विचार साहू ने कलम कॉपी से पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
मौके पर प्रधानाचार्य मनोज गुप्ता, शिव शंकर प्रसाद,दीनानाथ पटेल,सुदीप,रमेश, श्वेता दीदी,सविता दीदी, मीना दीदी,कामेश्वर सिंह,गोपाल विश्वकर्मा, सुरेश प्रसाद इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Comment