किसान मेले में कृषकों ने सीखा ईंधन की गुणवत्ता व माप परखने का तरीका

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/ सोनभद्र

भारत पेट्रोलियम द्वारा क्षेत्र के बीडर गांव स्थित शकुंतला फिलिंग स्टेशन पर क्षेत्र की ग्रामीण जनता के लिए किसान मेला ‘कृषोत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया|पेट्रोल पम्प पर भारत पेट्रोलियम के अधिकारियों द्वारा किसान मेले के दौरान पेट्रोल पंप पर तेल सही गुणवत्ता व माप को सही तरह से परखने के विधि से अवगत कराया गया साथ ही भारत पेट्रोलियम के नवीनतम ऑयल कोड जो किसानों के ट्रेक्टर के लिए बनाया गया है उसका विमोचन किया गया | इस दौरान विभिन्न ट्रैक्टर की कंपनियों ने भी अपना पंडाल लगाकर किसानों को ट्रेक्टर के फायदा बताएं ,इस दौरान किसानों ने चिकित्सक सेवा व मैकेनिक सेवा का भी लाभ उठाया| अजय मसीह ने महिंद्रा ट्रैक्टर को लोन के माध्यम से लेने की प्रक्रिया कृषकों को समझायी |इसी क्रम में ऋषभ अस्थाना विक्रय अधिकारी भारत पेट्रोलियम ने गुणवत्ता व तकनीकी विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला|सर्वेश कुमार विक्रय अधिकारी भारत पेट्रोलियम ने मैक लुब्रिकेंट के बारे में किसानों को जानकारी दी|इस मौके पर मुख्य अतिथि दुद्धी विधायक रामदुलार गोंड,विशिष्ठ अतिथि मनोज मिश्रा सिविल बार सचिव ,बॉबी कनौजिया अभय सिंह के साथ कृषकों में रमेश कुमार कुशवाहा , नारद पटेल , , विजय मौर्य रनजय कुशवाहा दीवान सिंह ,रमाशंकर गोंड , अबरार अहमद ,अरविंद कुशवाहा आदि लोग मौजूद थे|भारत पेट्रोलियम के अधिकारियों ने बताया कि इस मेले का आयोजन भारत पेट्रोलियम की किसान मेला का श्रृंखला स्वरूप हुआ जो पूरे उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में आयोजित की जा रही है|
अंत में शकुंतला फीलिंग स्टेशन के प्रबंधक मनोज कुमार पाण्डेय आए हुए को किसानों को हार्दिक स्वागत किया और धन्यवाद दिया

Leave a Comment