प्रथम प्रादेशिक महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन आज

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/ सोनभद्र.

खेल मैदान पर प्रादेशिक महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन आज सोमवार को होगा। उद्घाटन मैच ब लिया व मिर्जापुर की टीम के बीच सायं 4 बजे से होगा। प्रथम महिला फुटबॉलटूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीएफओ मनमोहन मिश्रा प्रभागीय वनाअधिकारी के कर कमलों द्वारा किया जाएगा l कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी दुद्धी शैलेंद्र कुमार मिश्रा होंगे l कार्यक्रम की अध्यक्षता फुटबॉल कमेटी दुद्धी के अध्यक्ष डॉ विनय कुमार श्रीवास्तव होगें l दिनांक 13 जून को सायं 4:00 बजे से बलिया और मिर्जापुर के बीच उद्घाटन मैच खेला जाएगा, तत्पश्चात प्रयागराज व वाराणसी के बीच में मुकाबला होगा l कुल 4 टीमें प्रतिभाग टूर्नामेंट में करेंगी , लीग मैच तीन दिवसीय होगा,सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाली टीम बेहतर प्रदर्शन अंक के आधार फाइनल दिनांक 15 जून 2022 दिन बुधवार को खेलेगी l उक्त आशय की जानकारी कमेटी के सचिव जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी ने दी l

Leave a Comment