तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु कुमार गुप्ता
सोनभद्र। रॉबर्टसगंज कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा उरमोरा मे दिनांक 06-09-2022 रात्री समय 10:00 बजे पूर्व नगर पालिका रॉबर्टसगंज अध्यक्ष विजय कुमार जैन को वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल्ला द्वारा हमको सूचना प्राप्त हुई मेरी औरत लड़की को लोग मार रहे हैं मेरी मदद करिए उनकी मदद के लिए मैंने रॉबर्टसगंज कोतवाली प्रभारी दिनेश पाण्डेय को सूचना देते हुए उनकी मदद के लिए उनके घर पर पहुंचा हम लोग के पहुंचने पर कुछ लोग होटल की तरफ भागे जिसमें एक दो लोगों को हमने पकड़ा कोतवाल मौके पर पहुंच गए उनको सपोर्ट करके हम लोग वहां से चल दिए उस घटना को न दिखाते हुए गलत तरीके से तोड़ मडोड के वीडियो वायरल करते हुए फर्जी मुकदमा दाखिल किया गया। श्री जैन ने पत्रकार भाइयों को बताया कि मेरी उम्र 55 वर्ष हो गई है मैं 30 वर्षों से समाज की सेवा वह राजनीतिक क्षेत्र में कार्य कर रहा हूं। आज तक मेरे ऊपर कोई एनसीआर कोई मुकदमा दाखिल नहीं हुआ। आज मैं एक बहन बेटी की इज्जत आबरू की मदद के लिए गया जिसको छिपाने के लिए हमारे ऊपर गलत तरीके से फर्जी मुकदमा कराया जा रहा है कोई भी आदमी गलत काम करने जाएगा पुलिस को खबर कर के नहीं जाएगा। मैं अब्दुल्ला पत्रकार की सूचना पर बहन बेटी कि रक्षा के लिए कोतवाल दिनेश पाण्डेय को खबर करके और यह बता कर कि मैं मौके पर जा रहा हूं। मैं मदद के लिए गया यह सब बात कोतवाल पाण्डेय जी जानते हैं लेकिन उनके ऊपर कुछ पत्रकार जो इस पूरे प्रकरण को नहीं जानते वह कुछ राजनीतिक व्यक्ति पुलिस के ऊपर दबाव डालकर मुकदमा कराया गया है। इस प्रकरण की जांच कराते हुए मेरे ऊपर गलत किए गये मुकदमे को वापस लिया जाए जिससे मैं पूर्व की तरह सभी भाई बहनों की रक्षा और मदद करता रहु क्योंकि जिसके द्वारा मेरे ऊपर मुकदमा कराया जा रहा है वह खुद मुल्जिम है जिसका मुकदमा कोतवाली में दर्ज है उस मुकदमे को छुपाने के लिए फर्जी मुकदमा कराया गया है।





