फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर बी डी ओ ने की बैठक

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

धुरकी से अखिलेश कुमार की रिपोर्ट

धुरकी प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को वीडियो अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में 16 से 30 सितंबर तक MDA के तहत चलाए जा रहे फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रखंड के जनप्रतिनिधि, मुखिया, बीडीसी, जिला पंचायत समिति सदस्य, एवं सभी विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे बैठक में मुख्य रूप से जिला वेक्टर जनित रोग सलाहकार अरविंद कुमार द्विवेदी ने भाग लिया
वहीं वीडियो अरुण कुमार सिंह ने फाइलेरिया उन्मूलन संबंधित विस्तृत जानकारी दीया एवं कहां की यह बीमारी किसी भी उम्र में हो सकती है बीमारी होने के बाद इसका कोई इलाज नहीं है इसलिए इसके होने से पहले ही इसके जीवाणु को खत्म कर देना है सभी लोग दवा खाने के लिए 16 सितंबर को अपने नजदीकी बूथ से दवा ले लें
मौके पर सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि अखिलेश कुमार यादव, पंचायत सचिव अजय सिंह, मुखिया महबूब अंसारी, बिडीसी प्रतिनिधि कमलेश कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे ।

Leave a Comment