जिनके घर शीशे के हो दुसरो पर पत्थर नही फेंका करते –
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
सोनभद्र के जिला मुख्यालय में दो पड़ोसियों के बीच हुए विवाद और मारपीट में पूर्व चेयरमैन का नाम जबरदस्ती घसीटा जा रहा है सलीम के आय से अधिक संम्पति की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए भाजपा नेताओं ने निष्पक्ष जांच की माग की है।
दो दशक से देश के नामचीन अखबारों में श्रमजीवी पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल्लाह के ऊपर जानलेवा हमले की खबर सुनकर पूर्व चैयरमैन विजय जैन के साथ अब्दुल्लाह के रिश्तेदार साजिद व अन्य का बीच बचाव करने की घटना को तोड़ मरोड़ कर पेश करने से समाज के एक वर्ग में खासी नाराजगी है वहीं पुराने पत्रकारों ने भी वरिष्ठ पत्रकार पर जानलेवा हमले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। बताते चले कि 6 सितम्बर 2022 की रात्रि 9 बजे पत्रकार के साथ घर मे घुसकर मारपीट के मामले में मुस्लिम मंच के संयोजक सलीम हुसैन व अन्य पर मुकदमा दर्ज होने के 17 घण्टे के बाद काउंटर एफआईआर दर्ज होने के बाद सोनभद्र नगर की राजनीति गरमा गयी है।
क्या है पूरा मामला
घटना के विषय में जानकारी हासिल करने पर ज्ञात हुआ कि दिनांक 6 सितम्बर 2022 को रात्रि 8 बजे के आसपास जब पत्रकार अब्दुल्लाह अपने दफ्तर से घर अपने वाहन से उरमौरा स्थित अपने घर को जा रहे थे कि रास्ते में होटल डिज़ायर के सामने बेतरतीब ढंग से लगे वाहनों के कारण लगे जाम के चलते 15 मिनट से ज्यादा समय तक वही फंसे रहे। काफी देर तक हॉर्न बजाने के बाद भी जाम न खुल सकने की झुंझलाहट में अब्दुल्लाह होटल के कर्मी को डांटते हुए वहां से किसी तरह से गाड़ी निकाल कर अपने घर पहुंचे ही थे कि होटल के स्वामी सलीम हुसैन अपने पुत्र व कर्मचारियों के साथ पत्रकार के घर पहुंच कर उन्हें अन्दर से बुलाकर गेट के सामने ही हमलाकर मारने पीटने लगे शोर शराबा सुनकर जब अब्दुल्लाह की वृद्ध मां , पत्नी और नाबालिक बेटी दौड़े तो उनके साथ भी मारपीट की गयी जिसमे बेटी का हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया। अपने बेटे बहु और पोती पर जानलेवा हमले को देख जब अब्दुल्लाह की वृद्ध मां ने इसकी सूचना अपने रिश्ते में दामाद लगने वाले साजिद की दी तो वे पूर्व चैयरमैन विजय जैन के साथ बैठे थे। अब्दुल्लाह पर हमले की सूचना की खबर खुद पूर्व चैयरमैन ने पुलिस को दी और फौरन अपने साथ मौजूद एक दो अन्य लोगों को भी साथ लेकर उरमौरा आ पहुंचे। मौके पर पहुंच कर साज़िद व पूर्व चैयरमैन अभी सलीम हुसैन से घटना के बारे में मालूमात ही कर रहे थे कि उनमें से किसी एक ने पूर्व चैयरमैन पर हमला कर दिया अचानक से अप्रत्याशित हमले से सभी हतप्रभ रह गये जिस पर प्रतिरोध करते हुए वहां मौजूद कालोनी के अन्य निवासी भी आक्रोशित हो गये तो सभी हमलावर भागकर अपने होटल में जा छिपे जिस पर सभी लोग होटल में जाकर हमलावर को खींचकर बाहर निकाले ठीक उसी दौरान पुलिस भी वहां आ गयी। पुलिस ने अब्दुल्लाह की तहरीर पर पीड़ित अब्दुल्लाह उनकी पुत्री उमरा फातिमा का चिकित्सकीय परीक्षण कराया और देर रात्रि सलीम हुसैन पुत्र अज्ञात , कफील पुत्र सलीम हुसैन , व अन्य पर जानलेवा हमले को लेकर 147 ,323, 504 व अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
कैसे पूर्व चैयरमैन का नाम आ रहा सामने
पत्रकार अब्दुल्लाह की पुत्री उमरा फातिमा की तहरीर पर जब होटल स्वामी व मुस्लिम मंच के संयोजक सलीम हुसैन उनके पुत्र व कर्मियों पर 6/09/2022 को रात्रि 12:30 पर दर्ज हो गयी तो आरोपी ने अपने बचाव में 7/09/2022 को अपने एक अनुसूचित जाति के कर्मचारी को आगे करके एक मनगढंत घटना पर 17 घण्टे बाद एफआईआर लिखवाई। इस एफआईआर के पीछे पूर्व चैयरमैन विजय जैन की राजनैतिक छवि को खराब करने और अपने ऊपर लगे मुकदमे को रफा दफा करने की मंशा साफ दिख रही है। अपने ऊपर दर्ज मुकदमे के बाबत पूर्व चैयरमैन ने कहा कि मेरी 30 साल की समाजसेवा में आज तक एक एनसीआर तक दर्ज नही है। आश्चर्य व्यक्त करते हुए पूर्व चैयरमैन ने कहा कि जब मुझे पत्रकार अब्दुल्लाह पर हमले की सूचना मेरे साथ बैठे साजिद ने दी तो मैं उनके साथ चल पड़ा और मेरे द्वारा पुलिस को भी सूचना दी गयी और हम लोगों की ही सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी भला , कोई मारपीट करने जायेगा तो पुलिस को सूचना देकर जायेगा।
कौन हैं सलीम हुसैन
सलीम हुसैन के बारे में उनके अगल बगल के लोग बताते हैं कि कुछ वर्षों से उरमौरा में घर बनाकर रहने वाले सलीम हुसैन अपने को मूलतः ओबरा के निवासी बताते है जहां उनका क्रेशर पार्ट्स के प्रतिष्ठान है। ओबरा में भी फर्जी शिकायत को लेकर खनन व्यवसायियो से उनका कई बार विवाद की बाते सुनाई दी हैं।
अपने सगे भाई के साथ भी सम्पत्ति बंटवारे को लेकर काफी विवाद चल रहा है। उरमौरा के मिल्लत नगर के ही महताब अंसारी एडवोकेट के साथ सलीम व उनके पुत्र ने कुछ माह पूर्व मारपीट की थी। बीते कुछ सालों में सलीम हुसैन की सोनभद्र नगर में कई संपत्ति खड़ी हो गयी है रहवासियों ने इस पर आश्चर्य जताते हुए कहा कि पैसों के बल और सलीम आये दिन लोगों से मारपीट व लड़ाई करता रहता है। हाल के दिनों में ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुषांगिक संघठन “मुस्लिम मंच” के जिला संयोजक बनाये जाने के बाद सलीम हुसैन के व्यवहार में आमूल परिवर्तन देख रहवासी भी चकित हैं।
About the Author
Tez Express News
Administrator
555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555





