सर्व धर्म सम भाव संकल्प के साथ कथा सुनकर भक्तगण हुए भाव-विभोर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मनोज वर्मा

वाराणसी– सर्व धर्म सम भाव के संकल्प के साथ नरैचा परमपुर वाराणसी में 7 सितम्बर से चल रहे भागवत कथा में भक्तों की भीड़ देखने को मिल रहा है बता दे कि गाँव के ही भक्त रमाशंकर उपाध्याय एंव उनके परिवार द्वारा कराया जा रहा भागवत कथा को सुनने के लिए लोग दूर दराज से आ रहे है भक्तराज शंकराचार्य संत ज्ञानेश्वर स्वामी जी महाराज का यह कथा कार्यक्रम 7 सितम्बर से शुरू होकर 13 सितम्बर को समाप्त हो जाएगा बता दे कि जयकारे लगाते हुए भक्तगणों ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा भी कर रहे हैं वही कथा सुनकर भक्तगण भाव-विभोर भी हो रहे है
कार्यक्रम के आयोजक ने बताया कि भक्तराज शंकराचार्य संत ज्ञानेश्वर स्वामी जी महाराज द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के जरिए विधिवत पूजन-अर्चन के बाद कथा के साथ वातावरण शुद्ध बनाए रखने के लिए जड़ी बूटियों के मिश्रण से बनी हवन सामग्री से यज्ञ में आहुति दी गई। ताकि लोग निरोग रहें।

Leave a Comment