तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
ग़ाज़ीपुर।गालीबाज थानाध्यक्ष का एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।हमेशा सुर्खियों में रहने वाले कासिमाबाद कोतवाल कमलेश पाल अपने सर्किल के सीओ बलराम के सामने ही गाली दे रहे है।
गालीवाज इंस्पेक्टर का वीडियो की शिकायत किसी ने ट्विटर के माध्यम से डीजीपी और एडीजी वाराणसी जोन से कर दी।वीडियो का संज्ञान लेते हुए एडीजी ने पुलिस अधीक्षक ग़ाज़ीपुर को जांच कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।
एसपी ग्रामीण अभिषेक भारतीय ने बताया कि कासिमाबाद कोतवाल के गाली-गलौज के वीडियो की जांच शनिवार को मिली है।गाली देना अशोभनीय है।मामले की जांच कर कोतवाल के ऊपर कार्यवाही की जाएगी।
यह है मामला….
गुरुवार की शाम बिरनो थाने के पास एक अवैध अस्पताल में एक प्रसूता की मौत हो गई थी।
सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद पीजी कालेज चौराहा पर कासिमाबाद कोतवाल हास्पिटल संचालक को गाली देने लगे। तभी किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।






