तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर । शासन प्रशासन की माफियाओं के विरुद्ध करवाई अनवरत रूप से जारी है । गाजीपुर निवासी घोसी सांसद अतुल राय पर प्रशासन का शिकंजा कसने लगा है। वाराणसी के लंका थाने में अतुल राय के बिरूद्ध उत्तर प़देश गंगेस्टर एक्ट के तहत मे दर्ज मामले मे वाराणसी कमिशनररेट के निर्देश पर आई टीम एवं गाजीपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के क्रम में आज भांवरकोल थाना क्षेत्र के वीरपुर ग्राम पंचायत में मऊ घोसी सांसद अतुल राय के उपर गैंगस्टर एक्ट के तहत उनके पैतृक गांव बीरपुर में अपराध से अर्जित सम्पत्ति के क़म में कुल सात मौजे मे मुनादी कर नोटिस चस्पा कर कुर्की की कार्रवाई की गई
पलियां खुर्द, बीरपुर,चकभागो,वाजिदपुर, सिमरिया ,बहोरा,एवं आमी मौजे में अवैध धन से अर्जित कुल 1.418 हेक्टेयर जिसकी सरकारी कीमत 58 लाख 13 हजार800 रूपये है। जिसकी बाजारू कीमत दो करोड़ रूपये है। जिलाधिकारी वारणसी के आदेश के क़म में वाराणसी से भेलूपुर इंस्पेक्टर रमाकांत दूबे के नेतृत्व में एस आई बरूण कुमार शाही, राजकुमार बर्मा एवं की टीम ने उपरोक्त जमीन को कुर्क किया गया। अतुल राय पर दस माह पूर्व गत अक्टूबर माह वर्ष 2021में लंका थाने में गंगेस्टर एक्ट में मुकदमा पंजीकृत है।इस मौके पर तहसीलदार बिजय प्रताप सिंह,सीओ गौरव कुमार सहित ,इंसपेक्टर मुहम्मदाबाद अशोक कुमार मित्र, एस ओ भांवरकोल सतेन्द्र कुमार राय,एस ओ बरेसर गजेन्द्र राय सहित काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।





