ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर रेलवे ट्रैक जाम कर रहे आंदोलनकारियों को जिला प्रशासन ने किया गिरफ्तार

IMG-20220912-WA0008.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाज़ीपुर। गहमर में रेलवे स्टेशन पर 4 जोड़ी ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रहे आंदोलनकारियों को जिला प्रशासन ने रेलवे ट्रैक जाम करने के लिए जाते समय गहमर थाने के पास से ही गिरफ्तार कर लिया थाने पर मौजूद भारी मात्रा में पुलिस बल द्वारा जबरन करीब 500 लोगों को बसों में भरकर अज्ञात जगह पर ले जाया गया है। आक्रोशित आंदोलनकारियों ने कहा कि प्रशासन द्वारा हमें लगातार आश्वासन पर आश्वासन दिया जा रहा है। हम अपनी एक ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर अडिग है। किसी भी दशा में हमें अपने रेलवे स्टेशन पर पूर्व में रुक रही ट्रेनों के ठहराव निश्चित चाहिए। बताया कि ‘रेल अथवा जेल” नारे के साथ सैकड़ों की संख्या में गहमर परीक्षेत्र के लोगों ने भारत माता की जय व वंदे मातरम जयघोष के साथ ट्रेन ठहराव के उद्देश्य से रेल चक्का जाम को कुच कर गए। गौरतलब हो कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेल खंड के गहमर रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल के दौरान रुक रही करीब 4 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव न दिए जाने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश गया था। जिसके लिए रेलवे ठहराव संघर्ष समिति व्यापार मंडल एवं भूतपूर्व सैनिक संगठन के साथ-साथ गहमर परीक्षेत्र के हजारों लोगों ने रेलवे को ट्रेनों के ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की थी और अन्यथा की दशा में रेल चक्का जाम करने की चेतावनी दी थी।

About the Author

Tez Express News

Administrator

555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555

Leave a Reply