तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
गढ़वा जिला के धुरकी प्रखंड से अखिलेश कुमार की रिपोर्ट
गढ़वा धुरकी प्रखंड के टाटीदीरी पंचायत मुख्य रोड स्थित पानी जामा हो जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। जलजमाव होने से राहगीरों को आवागमन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यहां के लोगों को पानी का जलजमाव होने से संक्रमण का खतरा बना हुआ है। वही बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है बारिश का पानी सड़क पर निकासी की व्यवस्था ना होने के कारण जरा सी बारिश ने यहां का रोड़ तालाब जैसी स्थिति हो जाती है। जैसे लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। वही शिव मंदिर में भी पानी भर गया है। वही ग्रामीण ने बताया कि जब जब बारिश होता है पानी भर जाता है और लोगों को मुस्किल बढ़ जाता है। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि से पानी निकालने को गुहार लगाई है।






