भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय दुद्धि में हिन्दी दिवस कार्यक्रम का आयोजन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी/सोनभद्र|भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नीलांजन मजूमदार की अध्यक्षता में 14 सितम्बर 2022 को हिन्दी दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ।सर्वप्रथम प्राचार्य ने विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को हिन्दी दिवस की महत्ता बताते हुए जीवन के यथार्थ पर केंद्रित स्वरचित कविता भी सुनाया। कार्यक्रम का संयोजन कर रहीं हिन्दी विभागाध्यक्ष आरजू सिंह ने हिन्दी दिवस मनाने के कारण से लेकर हिन्दी को राजभाषा दिलाने के पीछे जिन साहित्य पुरोधाओं ने जैसे पंडित मदन मोहन मालवीय,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,भारतेंदु हरिश्चंद्र,काका कालेलकर,पुरुषोत्तम दास टंडन आदि ने संघर्ष किया इस पर विस्तार से अपनी बात रखी साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि हिन्दी ही वह भाषा है जो सम्पूर्ण राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करती है।महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ अजय कुमार ने हिन्दी की संवैधानिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा किया। डॉ मिथिलेश कुमार गौतम ने स्वामी विवेकानंद के उद्धरण को रखते हुए हिन्दी की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला। डॉ राकेश कन्नौजिया ने विषय पर अपनी बात रखते हुए बताया कि हिन्दी को व्यवहार में अपनाइए आप लेकिन दूसरी भाषाओं का भी सम्मान करिए। डॉ बृजेश कुमार यादव ने अपने वक्तव्य में बताया कि हमें हिन्दी पढ़ने या जानने की जरूरत क्यों है?वह इसलिए कि हिन्दी हमारे चरित्र का निर्माण करती है, हमारे व्यक्तित्व के निर्माण में सहायक है।इसको अपनाकर हम गलत कार्य की तरफ प्रवृत्त नहीं हो सकते।इस अवसर पर मुख्य शास्ता डॉ. रामसेवक सिंह यादव, डॉ. विवेकानंद , डॉ सचिन विश्वकर्मा,कर्मचारीगण सहित बहुतायत संख्या में छात्र – छात्राएं उपस्थित रहें।

Leave a Reply

[democracy id="1"]